फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर पलटी पिकअप, अनियंत्रित होकर दो अन्य वाहन भी घुसे

विज्ञापन
पलिया-दुधवा मार्ग पर पलटी पिकअप व घुसा वाहन। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गौरीफंटा/पलियाकलां। पलिया-दुधवा मार्ग पर सुहेली नदी से पहले सड़क किनारे साइडों में खड़ंजा न होने से गड्ढे हो गए हैं। ओवरटेक करते समय शुक्रवार को एक मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। लोग बताते हैं कि जब पिकअप पलटी तो पीछे से एक अन्य पिकअप व कार भी तेज गति से आ रही थीं और गति नियंत्रित न होने के चलते सड़क किनारे खाई में लगी झांड़ियों में घुस गईं। सुबह बंद हुआ रास्ता दोपहर बाद पिकअप को हटाए जाने के बाद खुल सका। इस वजह से मौके पर जाम लगा रहा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि सड़क किनारे खड़ंजा न लगा होने से बारिश में गड्ढे हो जाते हैं और संकरी सड़क होने के चलते ओवरटेक करने के दौरान वाहन पलट जाते हैं। सोमवार से बुधवार लगातार तीन दिन तक गौरीफंटा मार्ग पर कई ट्रक फंस चुके हैं, जिससे जाम लगा था। संवाद

पलिया-दुधवा मार्ग पर पलटी पिकअप व घुसा वाहन। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें