फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की हाईस्पीड बनी काल, एक की मौत, कई यात्री जख्मी 

Mon, 30 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसनपुर कटौली मार्ग पर हुआ हादसा, गंभीर हालत में 19 घायल जिला अस्पताल रेफर 
विज्ञापन

 लखीमपुर से सवारियां भरकर हसनपुर कटौली जा रही प्राइवेट बस तेज रफ्तार के कारण वीरसिंहपुर के पास एक ईंट भट्ठे के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। गंभीर घायल 19 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
हादसा सोमवार की दिन में करीब 11 बजे हुआ। लखीमपुर से एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर वाया ढखेरवा, सिसैया होकर हसनपुर कटौली जा रही थी। सिसैया-कटौली के बीच वीरसिंहपुर के निकट स्थित एक ईंट भठ्ठे के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। शोर शराबा होने पर खेतों में काम कर रहे लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से करीब एक घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे में घायल हुए 35 वर्षीय पैरू अवस्थी निवासी शारदानगर, 60 वर्षीय रामदेव, रामरानी निवासी केसवापुर कलां, 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी निवासी देवीपुरवा धौरहरा, 30 वर्षीय टिल्लो निवासी लौकाही थाना ईसानगर, 55 वर्षीय हरदेई निवासी कैरातीपुरवा, 45 वर्षीय किरण देवी निवासी चिंतापुरवा, 28 वर्षीय कामनी देवी निवासी इमलिया, 30 वर्षीय उषा देवी,  65 वर्षीय देवीपुरवा थाना धौरहरा, 42 वर्षीय नईमउद्दीन अरशद पुत्र इब्राहिम, मोहम्मद सुहेल, मतीन, ताहिर, यासीन अली निवासी अकबरपुर तंबौर जिला सीतापुर, 20 वर्षीय शिवनारायन, 48 वर्षीय जगदेई, 10 वर्षीय अनुज, 40 वर्षीय रुपाली, 60 वर्षीय सफीरा 48 वर्षीय रामदेवी और एक वर्षीय चंदन सहित दो दर्जन से अधिक लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर पैरू अवस्थी, हरदेई, कामिनी, जगदेई, मैनुद्दीन,किरन देवी सहित 19 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पैरू अवस्थी को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार बस को चला रहा था। यात्रियों ने उसे धीमी गति से कई बार बस चलाने को कहा, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया और हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बस का हेल्पर था पैरू 
लखीमपुर शहर निवासी सवित्री देवी मिश्रा ने मोरचरी पर बताया कि उनका नाती पैरू अवस्थी बस पर हेल्पर था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अविवाहित था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें