फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार दिनों से बिजली न मिलने से कंधरहिया के लोग भड़के

Sun, 27 Jul 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के छोटी कंधरहिया में विद्युत निगम के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के छोटी कंधरहिया गांव के लोगों को पिछले चार दिन से बिजली नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वह भीषण गर्मी में परेशान हैं। इसका विरोध जताते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। बिजली आपूर्ति को तत्काल जोड़े जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच विद्युत निगम ने बिल न जमा होना बताते हुए बेला, कोठिया, वनघुसरी, कंधरहिया, शंकर पुरवा आदि गांवों की बिजली काट दी है। ऐसे में भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम की तरफ से कोई भी कर्मचारी गांव में आकर मीटर रीडिंग चेक नहीं करता है और न ही बिल के बारे में जानकारी दी जाती है।
ऐसे में चार दिनों से बगैर बताए बकाया होने पर बिजली काट दी गई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को छोटी कंधरहिया में जमकर हंगामा किया। नौगवां जाने वाले मार्ग पर खड़े होकर विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। साथ ही लाइन जल्द से जल्द जोड़े जाने की मांग की है। इस बारे में लाइनमैन राजू ने बताया कि बकाया बिल होने के कारण लाइन काटी गई है और जो लोग बिल जमा कर रहे हैं, उनकी लाइन जोड़ी भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें