फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए भटक रही जनता और सरकार साधे है चुप्पी : हिंदवी

Thu, 26 Feb 2026 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में कांग्रेस के संविधान है तो अधिकार है कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश पदाधिकारी । संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष मनीष हिंदवी ने कहा कि जब से प्रदेश में वर्तमान सरकार बनी है आम जनता को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में होने के बावजूद लगातार जनहित के लिए सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


वह स्टेशन रोड पर तहसील के सामने स्थित एक होटल में कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान है तो अधिकार है अभियान के तहत एक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर गरीब और पीड़ित परिवार के घर जाकर उन्हें यह विश्वास दिला रहे हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें उचित न्याय दिलाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित राय अध्यक्ष, शिक्षक प्रकोष्ठ ने कहा कि जनता इस सरकार में पूरी तरह परेशान है और कांग्रेस ही उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है।
वहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव ने कहा कि सरकार आने पर पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सदन के सामने रखा जाएगा और उनका निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज मौर्य ने कहा कि इस क्षेत्र में गन्ना भुगतान एक नासूर बन चुका है। साथ ही प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ और कटान की समस्या से किसान और ग्रामीण बर्बाद हो रहे हैं, जिनका समाधान कांग्रेस की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

इस दौरान आगामी संविधान संवाद रैली की रूपरेखा तय करते हुए पलिया विधानसभा की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अमर गुप्ता, आदिल खान, आबिद खां, कमर, रामचंद्र सिंह, आकिब खां, और राजन यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें