फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने ज्ञापन दिया

Thu, 05 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ने का भुगतान कराओ, गेहूं खरीद व्यवस्था दुरुस्त हो
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री राम कुमार वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों का बकाया करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान कराने, गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन सुचारू कराने और किसानों से ऋण वसूली तत्काल रोके जाने की मांग की गई है। समस्याओं का 15 दिन में निदान न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी। 
पूर्व मंत्री राम कुमार वर्मा ने कहा कि चीनी मिलें विशेष रूप से बजाज ग्रुप ने अब तक किसानों का करोड़ों रुपया दबा रखा है। इससे किसान परेशान हैं लेकिन मिल मालिकों की सरकार से सांठगांठ के चलते भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से बकाया भुगतान तत्काल कराने की मांग की। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि जिले में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र महज शोपीस बन कर रह गए हैं। किसान अपना गेहूं बिचौलियों के हाथों बेचने पर विवश हैं। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र सुचारू रूप से चलाए जाने और बकाया गन्ना भुगतान तथा सूखे के कारण किसानों से ऋण वसूली स्थगित करने की मांग की। 
ज्ञापन सौंपने वाले लोगों में अनूप शुक्ला, जगदीश शाक्य, उमा शंकर मिश्र, अरविंद गुप्ता, अनुराग मिश्र, रमेश चंद्र मिश्र, राजेश सिंह, सुनील सिंह, कुमुदेश शंकर शुक्ला, मंजू गुप्ता, कमलेश मिश्र, अजय सिंह, संदीप सिंह चौहान, संजय मिश्र, अखिलेश पैलवी आदि शामिल रहे। 

साधन सहकारी समिति चुनाव में अनियमितताओं का आरोप 
भाजपा ने डीएम से मिलकर दिया ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी। साधन सहकारी समिति अबगावां और गढ़ी इब्राहिमपुर तथा जिला सहकारी फेडरेशन पलिया के चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को चुनावों में हुई अनियमितता के बारे में बताया तथा अनियमितता की जांच कराकर पुन: चुनाव कराने की मांग की। साथ ही अनियमितता में लिप्त अधिकारियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सोमवार को साधन सहकारी समिति अबगांवा और गढ़ी इब्राहिमपुर में होने वाले नामांकन में अनियमितता को लेकर पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी थी। डीएम के न मिलने से उन्होंने मंगलवार को घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। इसके बाद डीएम ने उन्हें शाम को अपने आवास पर मिलने के लिए समय दिया। शाम को पूर्वमंत्री रामकुमार वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता डीएम आवास पर जाकर डीएम से मुलाकात की और चुनाव में हो रही अनियमिताओं के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया है कि साधन सहकारी समिति अबगावां और गढ़ी इब्राहिमपुर में सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव होने थे इसमें चुनाव अधिकारियों और समिति के सचिवों को वर्तमान कस्ता विधायक सुनील कुमार लाला ने अपने घर बुलाकर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई जबकि अधिनियम के अनुसार समिति पर ही चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई जानी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया का समय सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 तक पूर्व घोषित था चुनाव स्थल पर ही सभी मतदाता उपस्थित रहे लेकिन 3.30 बजे तक कोई अधिकारी समिति कार्यालय पर नहीं आया। इसके अलावा जिला सहकारी फेडरेशन पलिया के निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को मतदाता सूची से अलग कर अनर्ह कर दिया गया है। मात्र चार मतदाताओं की अहर्ताएं पूर्ण की गईं जबकि खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन संघ संपूर्णानगर से डेलीगेट बनाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ा गया। वे लोग 12 जनवरी के निर्वाचन में मतदाता नहीं थे। उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर घोर अनियमिता की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से मांग की है कि अनियमितता की जांच कराकर पुन: चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाए तथा जिन अधिकारियों द्वारा अनियमिता की गई है उनके विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, जिलापंचायत सदस्य अनूप शुक्ला, सौरभ सिंह सोनू, घनश्याम वर्मा, अरविंद गुप्ता, उमाशंकर मिश्रा मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा और कमलेश मिश्रा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें