फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आसान रहा पेपर, रीजनिंग के सवालों ने उलझाया

Thu, 11 Jun 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया। सामान्य अध्ययन और अन्य विषयों के अधिकांश प्रश्न सीधे और समझने में आसान रहे, जबकि रीजनिंग के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा में कुल 13,248 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 9,989 ने परीक्षा दी, जबकि 3,259 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीसी कैमरों की कार्यप्रणाली भी जांची तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट और इंस्पेक्टर की निगरानी में पुलिस बल एवं महिला सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर जांच, फोटो स्कैनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


कई प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे, जिससे समय प्रबंधन में भी परेशानी नहीं हुई। पुलिस सेवा में जाकर समाज के लिए काम करने की इच्छा है। उम्मीद है कि प्रदर्शन बेहतर रहा होगा और चयन की संभावना बनेगी।
- लावण्या बाजपेई


पिछली भर्ती परीक्षा की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र अधिक सरल लगा। सामान्य अध्ययन और अन्य विषयों के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन रीजनिंग के कुछ सवालों ने काफी उलझाया। फिर भी अधिकांश प्रश्न हल हो गए।
विज्ञापन

-आयुष मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें