फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रात भर हुई बारिश ने गिराया पारा, अधिकतम 32 डिग्री दर्ज

Fri, 20 Jun 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान तहसील मार्ग पर हुआ जलभराव, छाता लगाकर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को बृहस्पतिवार रात भर हुई तेज बारिश से राहत मिली। जून में पिछले दिनों 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम पारा बारिश होने से शुक्रवार को 32 डिग्री तक आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिली, लेकिन दोपहर में उमस भरी गर्मी ने जरूर सताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे से तेज रफ्तार में बारिश शुरू हुई, जो सुबह करीब नौ बजे तक होती रही। लगातार बारिश होने के चलते तापमान में कमी आ गई है। इससे लोगों को रात में सुकून मिला। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, उमस भरी गर्मी बरकरार रही। चिपचिपी गर्मी से लोग कुछ ही देर में पसीने में तरबतर रहे।
उधर, बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। खीरी मार्ग पर बस अड्डे के पास, ओवरब्रिज के नीचे और तहसील मार्ग समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हुई। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस समय गन्ने की फसल को सिंचाई की आवश्यकता थी, जो पूरी हो गई है, वहीं धान की रोपाई भी बारिश के चलते अब तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रविवार को तेज बारिश होने का अनुमान है। रविवार को भारी वर्षा, बिजली चमकने के साथ के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें