फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला थाने तक पहुंचा उफनाई सुहेली का पानी

Sat, 05 Sep 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के महिला थाने जाने वाले रास्ते पर भरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। सुहेली नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों एकड़ खेतिहर जमीन जलमग्न हो गई और फसलें डूब गईं। अब बाढ़ का पानी शहर सीमा में भी पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर सीमा के पास स्थित महिला थाने के मुख्य रास्ते पर कई फुट पानी भर गया है। इससे थाने का संपर्क कट गया है। पुलिसकर्मियों और शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
उधर, बनबसा बैराज से पानी की रिलीजिंग जारी रहने से शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार शाम पांच बजे बैराज से शारदा में 1,35,444 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी खतरे के निशान 154.590 मीटर को पार कर 154.780 मीटर पर बह रही थी। यह खतरे के निशान से करीब 19 सेंटीमीटर ऊपर है।
विज्ञापन


वन रेंज परिसर और गांवों के रास्तों पर चढ़ा उफान
निघासन। शारदा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव की स्थिति गंभीर हो रही है। नदी का पानी दक्षिण वन रेंज निघासन परिसर में भर गया है। इससे वनकर्मियों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है।
पलिया रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और उपमंडी स्थल के आसपास तीन से चार फुट पानी भर गया है। गौढ़ीपुरवा और मंझलीपुरवा समेत कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी पानी चलने लगा है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। शारदा का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी से सटे इलाकों में जलभराव का दायरा भी बढ़ रहा है।
एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि शारदा के जलस्तर और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। जरूरत के अनुसार लोगों की मदद के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
-
आज भिगो सकते हैं मेघ, यलो अलर्ट जारी
लखीमपुर खीरी। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को दिनभर बादल और धूप की आवाजाही रही। कई इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ीं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें