बस में चेकिंग के दौरान नौ यात्रियों के नहीं बने मिले टिकट
गोला-लखीमपुर मार्ग पर करनपुर के पास हुई चेकिंग
चेकिंग के दौरान गोला डिपो की अनुबंधित बस में नौ यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। यात्रियों से किराया लेने के बावजूद उनका टिकट न बनाए जाने के मामले में एआरएम ने परिचालक के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की है।
गोला एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम टीई प्रेमशंकर एवं नफासत अली के साथ गोला लखीमपुर मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान लखीमपुर से शाहजहांपुर जा रही गोला डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 31 टी 7850 में सवार 27 यात्रियों में से नौ के टिकट नहीं बने मिले। यह सभी यात्री लखीमपुर से गोला के लिए सवार हुए थे। जानकारी किए जाने पर यात्रियों द्वारा पूरा किराया दिए जाने का खुलासा हुआ। एआरएम ने भ्रष्टाचार प्रकरण के मामले में परिचालक बसंत कुमार के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।
गोला के एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नौ सवारियों के टिकट नहीं बनाए जाने से परिचालक का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है, विभागीय दिशा निर्देशों के आधार पर परिचालक की संविदा समाप्त की जा रही है।