पेंशन बचाओ मंच (अटेवा) के बैनर तले हुई बैठक में राजेश पांडेय ने कहा कि शेयर मार्केट आधारित नई पेंशन व्यवस्था पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की पुरजोर की हैै।
गुरुनानक इंटर कालेज में पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर हुई बैठक में सरकार की दोहरी नीति पर विरोध जताया गया। इसमें सांसद और विधायकों की पेंशन पर सवाल उठाए गए। मुख्य वक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि नई पेंशन योजना में कई खामियां हैैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में करीब सात लाख कर्मचारी और अधिकारी प्रभावित हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेवालाल यादव ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल न किए जाने की स्थिति में धरना प्रदर्शन करने की बात कही। मंच को गजेंद्र सिंह, दिनेश शुक्ल, कन्हैयालाल शास्त्री, विकास तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, संदीप गुप्ता, पंकज वर्मा, अनुज शर्मा, सुनील वर्मा, रमेश चंद्र, मनोज वर्मा, विपिन बिहारी आदि ने संबोधित किया।