फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में छाया रहा अनुशासन का मुद्दा

Sun, 17 Jan 2016 12:32 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को हुई पार्टी की मासिक बैठक में अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पार्टी ने अनुशासन समिति गठित करने का बात कही है। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों की बूथ कमेटियों का गठन कर पदाधिकारी 25 जनवरी तक हर हाल में सूची कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बैठक में आए हुए जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जिस तरह सभी ने एकजुटता दिखाई, वह काबिले तारीफ है। मासिक बैठक के दौरान फैसल खां को पार्टी का जिला सचिव बनाया गया। बैठक को सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पार्टी नेता बजरंग सिंघल, उदयभान यादव, अरुण मौर्या, अजय पाल सिंह यादव, राजपाल सिंह, जेडए उस्मानी, तृप्ती अवस्थी, इंद्रेश चौधरी, गुड्डू यादव, मुन्ना यादव, पारुल गुप्ता, रमेश अग्रवाल, दिव्या सिंह, ज्ञान सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें