फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए प्रधानों ने कार्यभार संभाला

Sat, 26 Dec 2015 07:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश के मुताबिक शनिवार को जिले भर की गठित ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। साथ ही गांवों के विकास के लिए छह समितियों का गठन भी किया गया। इन बैठकों में प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ग्राम सभा की मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की और विकास कराने पर जोर दिया। पहली खुली बैठक में सदस्यों के अलावा गांव के तमाम लोग भी पहुंचे थे। जिन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, दवाखाना, प्राइमरी शिक्षा समेत तमाम बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बैठक होने के बाद नवगठित ग्राम पंचायतों में नए प्रधानों ने कामकाज शुरू कर दिया है। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारियों से वित्तीय वर्ष 2016-17 में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि नए प्रधानों को शनिवार से खुली बैठक करने के साथ ही वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार मिल गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायतों में छह समितियों में प्रशासनिक समिति, शिक्षा समिति, नियोजन एवं कल्याण समिति, भूमि एवं जल प्रबंधन समिति, निर्माण समिति और स्वास्थ्य समिति का गठन किया गया है।
सिकंद्राबाद। कस्बे के ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान सत्यवती की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। जिसमें नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई और समितियों का गठन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेंद्र, कपिल त्रिवेदी, इब्राहीम खां, मौलाना सलमान रजा आदि मौजूद रहे। वहीं मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत अमेठी में प्रधान नुरुल निशां की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद समितियों का गठन किया गया। यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी रामचरन भार्गव ने बताया कि इसके अलावा सिरसा, बैबहा, इब्राहीमपुर और रहमतपुर में भी सदस्यों को शपथ दिलाकर समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें