फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पड़ोसी ने की महिला को उठाकर ले जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव में सोमवार की रात एक महिला के घर में घुसकर पड़ोसी ने बुरी नीयत से उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी गालियां और धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। बीती रात करीब एक बजे वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी उसके घर में घुस आया और जबरन उठाकर ले जाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए। हल्ला होने पर आरोपी महिला को छोड़कर मौके से भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जाते-जाते गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें