फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल मार्ग पर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अस्पताल मार्ग पर हटाया जा रहा अतिक्रमण। स्रोत: नगर पालिका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अस्पताल मार्ग पर सड़क किनारे लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को नगर पालिका ने हटवाया। घंटाघर चौराहे से सदर चौराहे तक सड़क तक फैले अतिक्रमण को साफ कराया गया।
विज्ञापन

ईओ संजय कुमार की अगुवाई में नगर पालिका की टीम अस्पताल मार्ग पर पहुंची और सड़क किनारे रखे खोखे, ठेले आदि हटवाए। ईओ संजय कुमार ने बताया कि अतिव्यस्त मार्ग पर सड़क तक अतिक्रमण फैला हुआ है। दुकानों के आगे वाहन भी खड़े रहते हैं, जिस वजह से जाम की स्थिति पैदा होती है, इसलिए अतिक्रमण अभियान चलाया गया है। यह अभियान सभी सड़कों पर बारीबारी चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें