खबर प्रकाशित होने के बाद मोहल्ला गोटय्याबाग पहुंचे नगर पालिका ईओ संजय कुमार साथ में नगर पालिका
लखीमपुर खीरी। “ओवरहेड टैंक में तो साफ, पर घरों तक सफर में दूषित हो रहा पानी” शीर्षक से बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित खबर के संज्ञान पर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सुबह-सुबह पूरी टीम के साथ शहर में पानी की पाइप लाइनों के लीकेज प्वाइंट तलाशने निकले। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां पाइप लाइन में लीकेज मिला, उन्हें चिन्हित कर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए।
इसके बाद नगर पालिका के प्लंबर संबंधित स्थानों पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया। नगर पालिका के जलकल विभाग के जेई जितेंद्र सिंह ने बताया कि चिन्हित सभी लीकेज प्वाइंट को दुरुस्त करा दिया गया है और फिलहाल कहीं भी लीकेज की समस्या नहीं है। आगे भी मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
खबर प्रकाशित होने के बाद मोहल्ला गोटय्याबाग पहुंचे नगर पालिका ईओ संजय कुमार साथ में नगर पालिका
खबर प्रकाशित होने के बाद मोहल्ला गोटय्याबाग पहुंचे नगर पालिका ईओ संजय कुमार साथ में नगर पालिका