फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने शोर मचाने पर युवक को गोली मारी

विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव गजनीपुर में शुक्रवार तड़के हुई घटना, जख्मी युवक लखनऊ रेफर
विज्ञापन

पीड़ितों के बयानों में मिला विरोधावास, जांच में जुटी पुलिस
ओयल। चौकी क्षेत्र के गांव गजनीपुर में शुक्रवार तड़के कुछ असलहाधारी बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। चोरी कर भाग रहे चोरों ने शोर मचाने पर शिवकुमार को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
चौकी क्षेत्र के ग्राम गजनीपुर निवासी पीड़ित के छोटे भाई अनिल कुमार ने बताया कि परिवार के कुछ लोग कमरे व कुछ घर की छत पर सो रहे थे। बड़े भाई शिवकुमार शुक्ला (40) ने सुबह करीब तीन बजे के आसपास चोर-चोर का शोर मचाया। इसी बीच फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन लोगों की नींद खुल गई। बताया कि इस बीच देखा कि बड़े भाई शिवकुमार खून से लतपथ पड़े थे। उन्हें सिर में दाहिनी तरफ गोली लगी थी, जबकि करीब चार-पांच बदमाश घर का सामान लेकर खेतों की ओर भाग रहे थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। वहीं घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचारोपरांत गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उनको होश आ गया है, लेकिन अभी वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। घायल के छोटे भाई की पत्नी ने बताया कि चोरों ने घर में रखे करीब 35 हजार रुपये, मटरमाला, दो बिछुवा, एक जोड़ी पायल, पांच साड़ी बक्सा समेत उठा ले गए। उधर, गांव में मामला संदिग्ध होने की चर्चाएं हैं।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर एसपी खीरी संजीव सुमन, एडीशनल एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, थाना खीरी प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा, चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति समेत क्राइम ब्रांच और फारेंसिक टीमें भी पहुंचीं और छानबीन में जुट गईं। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवार ने किसी प्रकार की रंजिश होने से इनकार किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। जो घटना बताई गई थी और जो मौके पर परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले हैं, उनमें काफी अंतर है। यह बात भी पता चली है कि परिवार में कुछ दिन पहले जमीन बेची गई थी, उसका भी कुछ मसला है। प्राथमिक दृष्टि से वादी द्वारा जो बताया जा रहा है। उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित का लखनऊ में इलाज किया जा रहा है।
- संजीव सुमन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें