फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 बेड मातृ एवं शिशु कल्याण में शिफ्ट होगा जिला अस्पताल

विज्ञापन
अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारियों की बैठक करते एडी हेल्थ।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बैठक में अपर निदेशक ने दिए निर्देश
विज्ञापन

जिला और टीबी अस्पताल सहित डायलिसिस सेंटर का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल डॉ. जीएस बाजपेई ने शुक्रवार को बैठक कर जिला अस्पताल को मोतीपुर स्थित 200 बेड मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला चिकित्सालय, टीवी अस्पताल, डायलिसिस यूनिट सहित पीकू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
एडी हेल्थ लखनऊ मंडल शुक्रवार को सीएमओ के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सीएमएस डॉ. मदन लाल को जिला अस्पताल को मोतीपुर में बने 200 बेड के अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण में किडनी का डॉक्टर न होने मिलने तैनाती कराने का आश्वासन दिया। वजन मशीन की स्थिति जानने के लिए सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर के साथ स्वयं अपना वजन किया। टीवी अस्पताल में एक्स-रे मशीन पुरानी होने पर नाराजगी जाहिर कर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को नई डिजिटल मशीन लगवाने को कहा। पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों के परिवार वाली से सुविधाओं के बारे में जानकारी कर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय बनेगा कोविड अस्पताल
मातृ एवं शिशु अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल को मातृ एवं शिशु अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए वहां बने कोविड अस्पताल को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें