मैलानी। खुटार मार्ग पर जंगल में बाइक सवार पर हमला कर बदमाशों ने उससे मोबाइल, 16 हजार नकदी और उसकी बाइक लूट ली। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
शाहजहांपुर के थाना खुटार के प्रसादपुर गांव निवासी राम सिंह ने बताया कि शनिवार को पुत्र राजपाल मैलानी रेलवे स्टेशन पर अपनी बहन को ट्रेन पर बैठाकर घर लौट रहा था। अपराह्न करीब सवा 12 बजे खुटार मार्ग के जंगल में मठोकर गांव जाने वाले रास्ते के पास उसकी बाइक पर हमला कर गिरा दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
इसके बाद बदमाश उससे मोबाइल, बाइक, 20 हजार रुपये लूट ले गए। राहगीरों ने घायल राजपाल को मैलानी पीएचसी पंहुचाया। वहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। संवाद