फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजारों पर राष्ट्रीय एकता का मिलता है संदेश : खादिम बाबा

Sat, 28 Jun 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पंचपीर फाउंडेशन की ओर से आयोजित उर्स में शामिल अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बहादुरनगर स्थित मजार पर पंचपीर बाबा का सालाना उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया। इसमें हिंदू, मुस्लिम व सिख, सभी फूल चढ़ाने गए। मेहमान-ए-खुसूसी की हैसियत से देवा शरीफ के खादिम बाबा निराला शाह ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन बुजुर्गों के आस्तानों (मजारों) पर मजहब की दूरियां खत्म होती हैं और आपसी भाईचारे के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश मिलता है। इस दौरान बाबा निराले शाह वारसी ने संदल पेश किया। गागर उठाई गई, चादर पेश की और फातिहा ख्वानी के बाद महफिल-ए-समा हुई, जिसमें रफीक सहित कई कव्वालों ने कलाम पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें