फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ‘जांच करें, सफाई करें और ढकें’ का दिया संदेश

Sun, 17 May 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने की। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी: जांच करें, सफाई करें और ढकें” थीम पर मनाया जा रहा है। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) हरिशंकर ने सभी को जन जागरूकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

संगोष्ठी में एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो साफ और ठहरे पानी में पनपने वाले मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में 104 डिग्री तक तेज बुखार, बदन और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते तथा गंभीर स्थिति में ब्लीडिंग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू का कोई विशेष टीका या सटीक दवा उपलब्ध नहीं है और इसका उपचार लक्षणों के आधार पर किया जाता है।
जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि जैविक नियंत्रण के तहत जिले के 60 जल निकायों में मच्छरों का लार्वा खाने वाली गंबूशिया मछलियां छोड़ी जा चुकी हैं। जिले में अब तक डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लार्विसाइडल (केरोसिन, जला मोबिल) का छिड़काव, फागिंग और इंडोर स्प्रे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें