फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीएम के निर्देश पर हटाया गया चार साल पुराना अतिक्रमण

Sat, 16 May 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाती पुलिस व प्रशासन की टीम। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। नगर पंचायत के मुख्य बाजार में चार साल से चले आ रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने शनिवार को हटवा दिया। कार्रवाई जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि संतोष चौरसिया को नगर पंचायत की ओर से चार वर्ष पूर्व दुकान आवंटित की गई थी। आरोप है कि उनकी दुकान के सामने मुंशी राईन ने तखत डालकर अवैध अतिक्रमण कर लिया था, जिससे दुकान संचालन में परेशानी हो रही थी। पीड़ित लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहा था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट पा रहा था।
मामला जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने नगर पंचायत ईओ गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सोनकर और नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटवा दिया। ईओ गौरव सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर अतिक्रमण हटवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें