फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 38 साल पुराने रिकॉर्ड को छूने की तरफ बढ़ रहा पारा

Fri, 22 May 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
छांव की तलाश में मां की गोद पनाह। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ता पारा अब 38 साल पुराने रिकॉर्ड की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह से तेज धूप और दोपहर में लू के थपेड़ों के चलते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिले में 15 मई, 1988 को तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद वर्ष 2012 में 43.4 डिग्री और 2019 में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में जून में मानसून समय से नहीं पहुंचा तो पारा पुराने रिकॉर्ड को भी पार कर सकता है।

तेज धूप और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे धूप के तेवर सबसे ज्यादा तीखे रहे। लोग छाता और मुंह ढककर निकलते नजर आए, जबकि ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी दिन में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें