फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में विकास के प्रस्ताव पास

Wed, 13 Jan 2016 11:51 PM IST
तिकुनियां/बेलरायां
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत उमरा में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने नाली खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। पंचायत सदस्यों ने पूर्व प्रधान और कोटेदार की खामियों की जांच कराने को लेकर डीएम के नाम एक प्रार्थना पत्र पंचायत सेक्रेटरी को सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उमरा के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान रामकुमार यादव की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। बैठक का संचालन पंचायत सेक्रेटरी जगदीश प्रसाद ने किया। इसमें ग्रामीणों ने गांव में जलनिकास को लेकर चार नालियां बनाए जाने और प्रमुख रास्तों के लिए खड़ंजा लगाने का प्रस्ताव पहली बैठक में दिया। इसे पंचायत सदस्यों नेे सर्वसम्मति से पास कर दिया।
पंचायत सेक्रेटरी जगदीश ने बताया कि ग्रामीणों के इस प्रस्ताव को कार्य योजना में डालकर शीघ्र ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस बीच ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और कोटेदार के खिलाफ एक प्रार्थनापत्र डीएम के नाम पंचायत सेक्रेटरी को सौंपा। इसमें पंचायत सदस्यों ने खामियों की जांच कराने की मांग की। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य रामखेलावन, शिवकुमार गीता देवी, सरवन, रामकुमारी, ब्रजेश कुमार, रामनरायन, नत्थूलाल, खूबलाल, जिबराइल, सर्वेश, जयवंत कुमार, वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें