- समाज के लोगों ने वर-वधू को दिए उपहार, की खानपान की व्यवस्था
अखिल भारतीय स्वर्णकार कल्याण समिति के तत्वावधान में दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में 22 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में जयमाल डालकर जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक विनोद कुमार और हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार ने किया।
मीडिया प्रभारी वीपी रस्तोगी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में हुए परिचय सम्मेलन में 22 जोड़ों का विवाह हिन्दू रिति रिवाज से हुआ। इन सभी 22 जोड़ों को संस्था की ओर से अल्मारी, बॉक्स, रजाई गद्दा, कुर्सी, मेज, जंगाल, प्रेशर कुकर, घड़ी, कपड़े, जेवर और अन्य सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। वर-वधू के परिवार और रिश्तेदारों के खाने पीने की नि:शुल्क व्यवस्था संस्था की ओर से की गई।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष आनंदराम स्वर्णकार, राम नरेश स्वर्णकार, राजेश स्वर्णकार, शिव कुमार स्वर्णकार, बंशी लाल स्वर्णकार, रमाशंकर स्वर्णकार, सचिन, विनोद संकटा प्रसाद, शैलेंद्र स्वर्णकार, सोमनाथ स्वर्णकार, संतोष स्वर्णकार, विद्याचरण स्वर्णकार, सुशील स्वर्णकार, सतीश, धीरज स्वर्णकार, विपिन स्वर्णकार, राजीव स्वर्णकार सत्यम स्वर्णकार समेत हजारों लोग मौजूद रहे।