फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रमजान की आमद पर गुलजार हुआ बाजार

Tue, 17 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पाक माहे रमजान की शुरुआत को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को पहला रोजा होने की संभावना के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं। रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे में घरों और मस्जिदों में साफ-सफाई के साथ विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है, ताकि पवित्र माह का स्वागत पूरे एहतराम के साथ किया जा सके। मंगलवार को शहर के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पास स्थित दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। नमाज और इबादत के लिए जानमाज, तस्बीह, टोपी और इत्र की जमकर खरीदारी की गई। वहीं रोजा इफ्तार के लिए खजूर, सूत फेनी और सेंवई की मांग भी बढ़ गई है। दुकानदार नदीम खान ने बताया कि रमजान को लेकर लोगों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में रोजेदारों की जरूरत की चीजों की अच्छी बिक्री हो रही है। उनका कहना है कि जानमाज 100 से 16 सौ रुपये तक, टोपी 20 से 500 रुपये तक, मिस्वाक 20 रुपये, इत्र 30 से 7 सौ रुपये तक और तस्बीह 30 से 50 रुपये तक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें