फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर महिला की मौत

Tue, 17 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। गांव जगदीशपुर में एक महिला को मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया।
विज्ञापन

सैदापुर भाऊ में लगे ईंट भट्ठे के लिए एक ट्रैक्टर-ट्राॅली गांव जगदीशपुर से होकर मिट्टी ढुलाई कर रही थी। मंगलवार की दोपहर गांव जगदीशपुर निवासी 52 वर्षीय माया देवी उर्फ उर्मिला सड़क पार करने लगीं। उसी समय मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में मौत हो गई।

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन भीड़ के चलते मौका पाकर चालक भाग गया। एसएचओ दिलीप चौबे ने परिजनों को समझाया, उसके बाद मामला शांत हुआ। सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें