लखीमपुर खीरी। धनतेरस से पहले ही बाजार ने उत्सव की चादर ओढ़ ली है। मिट्टी के दीपक, खील-बताशे और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
बर्तनों की दुकानों के साथ सराफा बाजार में भी रौनक दिखने लगी है। धनतेरस शुक्रवार होने के चलते लोग पहले से ही खरीदारी में जुटे रहे।विकास भवन के आसपास खीरी रोड पर मिट्टी के दीपक, खील-बताशे और सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। फुटपाथ से लेकर प्रमुख बाजारों तक त्योहार की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। लोग घरों को सजाने के लिए झालर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और अन्य सामान खरीद रहे हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तन बाजार में भी ग्राहक पहुंच रहे हैं।
सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी और बुकिंग का सिलसिला चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। दीपक, रमेश, आशु गुप्ता, मोनू और निहारिका ने बताया कि लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
ग्राहकों का कहना है कि धनतेरस के दिन बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में वे पहले ही जरूरी सामान खरीद रहे हैं, ताकि त्योहार के दिन भीड़ से बच सकें।
-
ये हैं सामान के दाम
सामान
कीमत
खील और चूड़ा 80 रुपये प्रति किलो
मिट्टी के दीपक
80 रुपये प्रति 100 पीस
ग्वालिनी
30 से 40 रुपये जोड़ी
चकिया
20 रुपये
गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
50 से 400 रुपये
सजावटी झालर
20 से 250 रुपये
लक्ष्मी चरण
20 से 250 रुपये
शुभ-लाभ
40 से 300 रुपये
लड़ी
25 रुपये
नोट : ये दाम बाजार के मुताबिक हैं।
लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदते लोग। संवाद- फोटो : Archive
लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदते लोग। संवाद- फोटो : Archive
लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदते लोग। संवाद- फोटो : Archive