फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद के लिए बाजार गुलजार, बकरों की खरीद फरोख्त बढ़ी

विज्ञापन
बाजार में सेवइयां खरीदते लोग।
विज्ञापन
सेवइयों की खूब हुई बिक्री, चूड़ियों की दुकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बकरीद के लिए बाजार गुलजार है। बाजार में सेंवइयों और अन्य खाद्य सामग्री के अलावा बकरों की भी शुक्रवार को जमकर खरीद फरोख्त हुई। बाजार में शुक्रवार को आम दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ भाड़ रही। सेंवइयों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। यहां बता दें कि बकरीद दस जुलाई को है।
बकरीद के मौके पर कपड़ों आदि की बिक्री सामान्य रही, लेकिन सेंवइयों की बिक्री खूब हुई। बाजार में दुकानों पर सेंवइयों के बड़े-बड़े ढेर लगे देखे गए। साथ ही परचून की दुकानों पर चीनी, घी, तेल आदि की बिक्री खूब हुई। मसालों की बिक्री में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में बाजार तो सजा रहा, लेकिन कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग कम संख्या में बाजार निकले। शाम को खासी भीड़ रही। चूड़ियों और सौंदर्य सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ रही और जमकर बिक्री हुई।
बकरों पर दिखी महंगाई, 25 हजार तक के बिके बकरे
शहर के मेन रोड के किनारे एक अहाते में लगी बकरों की बाजार में खासी रौनक दिखी। लोग कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त करते दिखे। अब तक सबसे महंगा बकरा 25 हजार रुपये का बिका है। बाजार में सात हजार से लेकर 25 हजार तक के बकरे बिके हैं। लोगों ने अपनी सामर्थ्य और जरूरत के मुताबिक बकरे खरीदे। तीन दिन से लग रही बकरों की बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बकरे बिके।
ईदगाह और मस्जिदों में नमाज का वक्त मुकर्रर
मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है। अंजुमन इस्लामिया वक्फ की ओर से शहर की ईदगाहों और मस्जिदों ईदुल अजहा की नमाज अदा करने करने का वक्त तय किया है।
विज्ञापन

मस्जिद ईदगाह.......................सुबह 08:30 बजे
मस्जिद मीनारा...................... सुबह.08:45 बजे
मस्जिद गोटैयाबाग................ सुबह 09:45 बजे
मस्जिद इस्लामनगर ..............सुबह 07:30 बजे
मस्जिद शमशेरनगर...............सुबह 08:00 बजे
मस्जिद महराजनगर...............सुबह 08:00 बजे
गौसियामस्जिद महराजनगर...सुबह 07:30 बजे
मस्जिद मथना शरीफ..............सुबह 08:30 बजे
कादरी मस्जिद गुलजारनगर.....सुबह 08:45 बजे
मस्जिद गुलजारनगर...............सुबह 09:00 बजे
ईदगाह नौरंगाबाद ...................सुबह 07:30 बजे
सुनहरी मस्जिद... ...................सुबह 07:30 बजे
कचेहरी मस्जिद... ...................सुबह 08:00 बजे
मस्जिद हुदा हिदायतनगर... ....सुबह 08:30 बजे
रफायती मस्जिद हिदायतनगर.सुबह 08:45 बजे
हुसैनी मस्जिद हिदायतनगर....सुबह 09:00 बजे
मदीना मस्जिद हिदायतनगर...सुबह 08:30 बजे
अजमेरी मस्जिद हाथीपुरउत्तरी..सुबह 08:30 बजे
मस्जिद हाथीपुर कोठार.............सुबह 08:00 बजे
छाउछ पुरानी मस्जिद ..............सुबह 07:45 बजे

खुले में कुर्बानी न करें, न ही वीडियो बनाएं
सिकंद्राबाद। अमेठी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल अजीज ने जुमे की नमाज के बाद लोगों से अपील कि खुले में कुर्बानी न करें और न ही कुर्बानी के जानवर का फोटो या वीडियो बनाएं। बंद जगह में कुर्बानी करें। आपसी सौहार्द बनाकर त्योहार मनाएं। अब्दुल अजीज ने बताया कि अमेठी की ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह सात बजे होगी। सिकंद्राबाद के मौलाना सलमान रजा ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज सिकंद्राबाद की ईदगाह में आठ बजे होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें