फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक सप्ताह से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया

Thu, 05 Nov 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा (खीरी)/धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की गोदावरी नगरपालिका क्षेत्र में एक सप्ताह से दहशत फैला रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बुधवार देर रात ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अब उसे शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज में छोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

गोदावरी नगरपालिका के वार्ड संख्या छह और आसपास की लालपुर राम जानकी बस्ती में तेंदुए का आतंक था। वह शाम ढलते ही रिहायशी इलाकों में घुसकर पालतू मवेशियों का शिकार कर रहा था। दशहरे के बाद से वह करीब आधा दर्जन मवेशियों को मार चुका था।
अतरिया सब-डिवीजन वन कार्यालय के प्रमुख चंदू भंडारी ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की विशेष टीम गठित की गई थी। दो दिन की मशक्कत के बाद बुधवार देर रात टीम ने डार्ट गन से तेंदुए को बेहोश कर काबू में कर लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे शुक्लाफांटा पार्क के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। मंझरा पूरब गांव दो पिंजरे लगाने के बाद भी पकड़ में नहीं आया तेंदुआ : निघासन। उत्तर खीरी वन प्रभाग के बेलरायां क्षेत्र के मंझरा पूरब गांव में दो पिंजरे लगाने और लगातार निगरानी के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। उसकी चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले तेंदुए ने घर में खेल रही पांच वर्षीय मनप्रीत कौर पर हमला कर दिया था। वह बच्ची को जबड़े में दबाकर करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया था। पिता और चाचा ने साहस दिखाकर उसे छुड़ाया था। हमले में बच्ची घायल हो गई थी।
इस घटना से दो दिन पहले एक फार्म के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए और लैब्राडोर की झड़प का वीडियो सामने आया था। इसके बाद वन विभाग ने वहां भी पिंजरा लगाया था। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वनकर्मी गश्त कर निगरानी कर रहे हैं। जल्द तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें