फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगल से भटककर महुरैना गांव पहुंचे लंगूर ने कई को किया जख्मी

विज्ञापन
लंगूर के हमले में घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम महुरेना में शनिवार रात जंगल से भटककर पहुंचे लंगूर ने खूब उत्पात मचाया। उसने चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज में किया गया। गंभीर हालत के चलते एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात लंगूर ने गांव महुरेना निवासी नवनीत भार्गव की गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। इसके अलावा संजय निवासी सिधौली, जो अपनी रिश्तेदारी में आया था, उसे भी घायल कर दिया। यहीं के श्रीराम श्रीवास्तव अपनी छत पर सो रहे थे उनके सिर में काट लिया। रविवार सुबह नवीन के पैर में काटकर घायल कर दिया। लंगूर के उत्पात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही लंगूर को पकड़वाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें