फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के बिरजापुरवा फार्म में यूकेलिप्टस की लकड़ी काटने गए एक मजदूर की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि वहां मौजूद लोग उसे घटना स्थल पर तड़पता हुआ छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रामू विश्वकर्मा ने बताया कि पप्पू, प्रेमजीत, अमित समेत वह चार भाई हैं। तीसरे नंबर का 25 वर्षीय भाई प्रेमजीत मजदूरी करता था। रविवार को वह अपने साथियों संग बिरजापुरवा फार्म निवासी देवेंद्र सिंह के खेत में लगे यूकेलप्टिस के पेड़ काटने गया था। आरोप है कि वहां पर यूकेलिप्टस और सेमल के करीब आठ पेड़ काटे गए थे। एक बड़ा पेड़ काटा जा रहा था। इसी बीच यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ उसके सिर पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन उसके साथी उसे वहीं तड़पता छोड़कर भाग गए।
कस्बे के एक युवक ने उसके भाई रामू को सूचना दी। आरोप है कि जब वह पहुंचा तो वहां पर घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर गोपाली के खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा था। सूचना पर पहुंचे झंडी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जवान बेटे की मौत से पिता ओमप्रकाश समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें