फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में तैनात नौ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बुधवार देर शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। गोला तहसील में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद सिंह को लखीमपुर तहसील भेजा गया है। पलिया के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह को लखीमपुर, लखीमपुर के नत्थूलाल कुशवाहा को निघासन, गोला के रामजी शुक्ला को धौरहरा, मोहम्मदी के इंद्र राज मौर्य को मोहम्मदी, मितौली के रामबाबू को मोहम्मदी, धौरहरा के रमेश सिंह को गोला, निघासन के विश्राम को गोला तहसील में तैनाती दी गई है।
वहीं नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार को पलिया तहसील का खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का फेरबदल करने का आदेश है, जिसके तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें