उचौलिया। बृहस्पतिवार शाम गांव मोहदियापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरोहा से वाराणसी जा रहे दूध वाले खाली टैंकर के केबिन में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
मोहदियापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते टैंकर में धुआं उठने लगा। चालक अमरोहा निवासी अशोक यादव टैंकर रोककर आनन-फानन में नीचे उतरे। तब तक आग की लपटों ने पूरे केबिन को आगोश में ले लिया। इस दौरान वहां खेतों में दवा स्प्रे करा रहे ग्राम प्रधान अतुल वर्मा और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने लगे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। संवाद