फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आग की लपटों में बदलीं तिलक समारोह की खुशियां

Thu, 16 Apr 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलाकलां के मजरा टापर में बृहस्पतिवार को मिश्रीलाल के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे सारा सामान धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन

मिश्रीलाल के बेटे राजकुमार का बृहस्पतिवार को तिलक समारोह था। शुक्रवार को बरात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, खाना बन रहा था। इसी दौरान अचानक छप्परनुमा घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टेंट आदि के सामान सहित घर के अंदर रखा गृहस्थी को आगोश में ले लिया। लाखों का माल राख में तब्दील हो गया। इस भीषण आग को बुझाने की कोशिश में घर के मुखिया मिश्रीलाल, उनकी पत्नी रामदेवी और तीन बेटे राजकुमार, सुनील व अंकेश गंभीर रूप से झुलस गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सरकारी मुआवजे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें