फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाषण में महक राठौर प्रथम, सोनम भारती ने पाया दूसरा स्थान

Thu, 16 Apr 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेरा युवा भारत लखीमपुर की ओर से बृहस्पतिवार को कमलापुर भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 25 युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महक राठौर प्रथम, सोनम भारती द्वितीय और अनुष्का मित्रा तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद सभी को भारतीय संविधान के महत्व व मूल सिद्धांतों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक बांकेलाल गौतम ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। संचालन हर्षित पाल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पैकरमा प्रसाद, शिवराम वर्मा, निर्णायक मंडल में सुनीता देवी, अलका भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें