फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस आज से गोरखपुर तक जाएगी

Thu, 09 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस आज से गोरखपुर तक जाएगी। इस ट्रेन से गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को तीन दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड पर स्थित गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच पांच किमी तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलाॅक, नॉन इंटरलॉक कार्य व दस जुलाई को मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के चलते गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन सात से नौ जुलाई तक पीलीभीत से लखनऊ जंक्शन के बीच ही करने का निर्णय लिया था। लिहाजा सात से नौ जुलाई तक इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर से बादशाह नगर के बीच निरस्त रहा। अब ट्रेन नंबर 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस दस जुलाई से पुन: पूर्व निर्धारित समय के अनुसार गोरखपुर से इज्जतनगर के बीच संचालित होगी। दस जुलाई से गोरखपुर से इज्जतनगर के बीच इस ट्रेन में आरक्षण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें