फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जाम से मिलेगी राहत, लखीमपुर में बनेंगे दो आधुनिक ई-रिक्शा टैक्सी स्टैंड

Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इस तरह बनेंगा स्टैंड। स्रोत: बीडीओ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। पहली बार दो आधुनिक ई-रिक्शा टैक्सी स्टैंड बनने जा रहे हैं। दोनों स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित करते हुए ब्लू प्रिंट भी तैयार किया है।
विज्ञापन

यह स्टैंड इस तरह विकसित किए जाएंगे, जहां चालकों और यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं एक ही परिसर में होंगी। यह पहल खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के प्रयासों से की जा रही है।
योजना के तहत पहला टैक्सी स्टैंड राजापुर में आकांक्षा स्टोर के पीछे व दूसरा एलआरपी चौराहे सीतापुर रोड पर खाली पड़ी सरकारी भूमि पर बनाया जाएगा। स्टैंड को केवल पार्किंग स्थल नहीं, बल्कि एक आधुनिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां यात्रियों के बैठने के लिए शेड, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाॅइंट, मोबाइल चार्जिंग प्वाॅइंट आदि काफी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पूरे परिसर को सोलर पैनल से संचालित करने की योजना है, इससे बिजली की निर्भरता कम होगी और संचालन खर्च भी घटेगा।
अभी तक कोई स्टैंड न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। प्रमुख चौराहों और बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनती है। नए टैक्सी स्टैंड बनने से यातायात व्यवस्था सुधरेगी और यात्रियों को भी वाहन आसानी से उपलब्ध होंगे।
-
समूह की महिलाएं चलाएंगी स्टैंड, बढ़ेगी आय
सबसे खास बात दोनों टैक्सी स्टैंड का प्रबंधन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपने की तैयारी है। इससे महिलाओं को नियमित आय का स्रोत मिलेगा और वे स्टैंड की देखरेख, सफाई, सुविधाओं के संचालन तथा शुल्क प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाएंगी। यह पहल महिला सशक्तीकरण और रोजगार सृजन का भी एक नया मॉडल के रूप में है।
-
वर्जन
जिलाधिकारी की प्रेरणा व मुख्य विकास अधिकारी के कुशल नेतृत्व में दोनों स्थानों पर स्टैंड बनाए जा रहे हैं। इसमें सदर विधायक योगेश वर्मा का भी विशेष योगदान है। जमीन का सर्वे पूरा होने के साथ ही ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, बीडीओ सदर ब्लाॅक

इस तरह बनेंगा स्टैंड। स्रोत: बीडीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें