गोधिया में मारपीट में घायल हुआ था ताजियेदार
सीएचसी में भर्ती कराकर कराया उपचार
दो हजार रुपये का इनाम देकर एसपी करेंगे पुरस्कृत
खादी पर अक्सर मानवता को लेकर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन गोधरा में पेड़ तोड़ने पर हुई मारपीट में तड़प रहे ताजियेदार पर जब किसी को दया नहीं आई तो दरोगा अजय शर्मा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए न सिर्फ घायल को अपने कंधे पर लाद लिया, बल्कि उसे सरकारी जीप से अस्पताल लाकर भर्ती कराया। एसपी ने दरोगा के कार्य की प्रशंसा करते हुए दो हजार रुपये का ईनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
ताजिये के जुलूस के दौरान थाना भीरा के गांव गोंधिया में पेड़ तोडने पर पेड़ मालिक और ताजियेदारों के बीच बुधवार को मारपीट हो गई थी। मारपीट में ताजियेदार फरीजुद्दीन घायल हो गया था। मारपीट के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, हंगामे के बीच घायल फरीजुद्दीन तड़पता रहा, लेकिन उस पर किसी को दया नहीं आई। पुलिस ने हंगामा करने वालों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। उधर तड़प रहे घायल की हालत देखकर बिजुआ चौकी इंचार्ज अजय कुमार शर्मा आगे आए। चौकी इंचार्ज ने खुद उसे कंधे पर लाद लिया और सरकारी जीप से सीएचसी में भर्ती कराकर मानवता की मिसाल पेश की। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि दरोगा ने काफी सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए उन्हें दो हजार रुपये ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।