फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: 20 रुपये को लेकर हुए झगड़े में गई युवक की जान, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Mon, 31 Jul 2023 02:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गांव भूलनपुर में 20 रुपये को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पीटकर युवक को घायल कर दिया था, आठ दिन बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने रविवार को उसका शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में रुपयों के लेनदेन के विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाद आठ दिन पहले हुआ था। मृतक के परिजनों ने नीमगांव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। रविवार को भूलनपुर चौराहे पर मृतक का शव रखकर तीन घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया। बाद में एएसपी नैपाल सिंह के समझाने पर परिजनों ने जाम खोला।

विज्ञापन


भूलनपुर निवासी 45 वर्षीय निसार अहमद की बहन ने गांव में परचून की दुकान खोल रखी है। 22 जुलाई को गांव के ही मोहम्मद अहमद के घर का बच्चा दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। सामान लेकर घर पहुंचा तो वापस किए गए पैसों में 20 रुपये कम निकले। इस बात को लेकर मोहम्मद अहमद और परिवार के अन्य सदस्य दुकान पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। निसार अहमद भी दुकान पर मौजूद था।

दूसरे पक्ष ने निसार की भी पिटाई कर दी। मारपीट में उसे काफी चोट आई। परिजन उसे नीमगांव थाने लेकर गए। बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात निसार की मौत गई। निसार की मौत से नाराज परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। भूलनपुर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

 

विज्ञापन

परिजनों को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने

पोस्टमार्टम के बाद रविवार की दोपहर निसार का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने भूलनपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर कार्रवाई न करने और तहरीर के आधार पर केस न दर्ज करने का आरोप लगाया। बताया कि पुलिस ने मारपीट मामले में महज एनसीआर दर्ज की थी। उधर, रोड जाम की सूचना मिलने पर नीमगांव, फरधान, मितौली पुलिस गांव पहुंची। 

सीओ मितौली सुबोध जायसवाल व एसडीएम विनीत उपाध्याय भी गांव पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। परिजन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में एएसपी नैपाल सिंह पहुंचे और परिजनों से बात की। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

शांतिभंग में किया था चालान

नीमगांव थानाध्यक्ष अजीत कुमार का कहना है कि विवाद के समय ही एनसीआर दर्ज कर तीनों आरोपियों मोहम्मद अहमद, फिरोज व रियाज का शांतिभंग में चालान किया गया था। मृतक के परिजन पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। इस पर हत्या की कोशिश और हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपियों की संख्या भी बढ़कर पांच हो गई है।

एएसपी नैपाल सिंह ने कहा कि परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। मुकदमे में धाराएं तरमीम की गई हैं। हालात सामान्य हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें