फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज

Sat, 13 Jun 2015 06:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर रविवार को जिला अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ दिन में 11.00 बजे से होगा। एसएसबी के जवान और शहीद भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति के पदाधिकारी भी रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर शहर में जिला अस्पताल में रविवार को दिन में 11 बजे से लगाया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय सिंह चौहान, सीएमएस डॉ. वीके शाहू सहित तमाम अधिकारी और समाजसेवी संगठनों के लोग उपस्थित रहेंगे। सीएमओ और सीएमएस ने भी लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है इससे बड़ी समाजसेवा कोई और नहीं हो सकती है।
आप भी बनें अभियान का हिस्सा
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। आप भी इस पुनीत कार्य में जुड़ सकते हैं, जिन लोगों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है वे सीधे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर अपना रक्तदान कर सकते हैं या फिर मोबाइल नंबर 8392922162 से संपर्क कर अभियान से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इनका भी होगा महादान में योगदान
शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली और आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक वलीम खान अपने कई साथियों के साथ कार्यक्रम में योगदान करेंगे। उनकी टीम रक्तदान भी करेगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें