फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल की लिफ्ट खराब, सीढ़ी चढ़ने-उतरने से मरीज परेशान

विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एमसीएच विंग में संचालित जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगी लिफ्ट खराब पड़ी है। इस कारण मरीज सीढ़ियां चढ़ने-उतरने को मजबूर हैं। तीन मंजिल सीढ़ी चढ़कर मरीजों और तीमारदारों की सांसें फूल जाती हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार सजग नहीं हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज एक हजार से अधिक नए मरीज पहुंचते हैं। इनमें कई गंभीर होते हैं। अस्पताल में मरीजों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल तक पर भर्ती किया जाता है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को बार-बार सीढ़ियां चढ़ना-उतरना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों को होती है। वार्ड के साथ ही चर्म रोग, ईएनटी, आंख और दंत विभाग आदि की ओपीडी भी द्वितीय और तृतीय तल पर ही लगती हैं।
मरीजों को वहां पहुंचने में काफी तकलीफ होती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जब से एमसीएचस विंग में अस्पताल का संचालन शुरू हुआ है, तब से लिफ्ट की समस्या बनी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देश दीपक आर्य ने बताया कि जिला अस्पताल की लिफ्ट को ठीक कराने के लिए आज ही चर्चा की गई है। कोटेशन मांगा गया है। जल्द ही लिफ्ट शुरू होगी। इससे लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी।

जिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद

जिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें