फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात वर्षों में सबसे अधिक 2023 में 1864 मिमी हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वर्ष 2017 से अब तक सबसे अधिक बारिश वाला साल 2023 रहा है। साल 2023 में सर्वाधिक 1864.44 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि सबसे कम बारिश वाला साल 2019 रहा, जिसमें मात्र 637.9 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई थी। इस वर्ष जून से 13 जुलाई तक 272.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

आपदा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 से 2024 तक 10,520.99 मिमी बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2017 में 1035.25 मिमी, वर्ष 2018 में 1263.25 मिमी, वर्ष 2019 में 637.9 मिमी, वर्ष 2020 में 1092.9 मिमी, वर्ष 2021 में 1616.7 मिमी, वर्ष 2022 में 1616.9 मिमी, वर्ष 2023 में सर्वधिक 1864.44 मिमी और वर्ष 2024 में 1493.65 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
पिछले सात साल में जून में बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में सबसे अधिक 353.6 मिमी और सबसे कम वर्ष 2019 में मात्र 63.3 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस सीजन के जून में 145.15 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल की अपेक्षा करीब 95 प्रतिशत मिमी अधिक है। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अधिक बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें