फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन बिजली लाइन हटवाने के लिए क्रमिक अनशन शुरू 

Sat, 09 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद नहीं सुन रहे थे अधिकारी  
अधिकारियों को कई बार प्रार्थना-पत्र देने और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद मकानों की छतों के पास से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन नहीं हटाई गई तो शांतिनगर मोहल्ले के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। क्षेत्र के लोग विलोबी मेमोरियल हाल में क्रमिक अनशन पर बैठ गए। चेतावनी दी है कि अगर इसके बावजूद बिजली लाइन नहीं हटाई गई तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि काशीराम कालोनी सड़क से पश्चिम फौजी वाली गली में हाईटेंशन बिजली लाइन सड़क पर निकली हुई है। इससे लोगों की छतों पर भी बिजली के तार लटके हुए हैं। हाईटेंशन लाइन के खंभे सड़क के बीचोबीच लगाए गए हैं, जिससे वाहनों को घरों तक ले जाने में बाधा उत्पन्न होती है। लोगों ने बिजली लाइन हटवाने की मांग की है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया में लापरवाही रोकी जाए। आनलाइन किए गए राशनकार्डों को जारी कियाजाए। वृद्धा एवं विधवा महिलाओं के फार्म भरवाकर पेंशन दी जाए। गरीबों को कालोनियां आवंटित की जाएं। इस दौरान शिव किशोर अवस्थी, बृजेश शुक्ला, राधेश्याम मिश्रा, रामशंकर तिवारी, पुनीत सिंन्हा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें