फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत कर अर्पित ने पास की पीसीएस परीक्षा

Tue, 31 Mar 2015 11:00 PM IST
ओयल-खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल के सामान्य परिवार में जन्मे 30 वर्षीय अर्पित गुप्ता ने ओयल कस्बे का ही नहीं जिले का नाम रोशन किया है। उसने हाल ही पीसीएस परीक्षा पास की है। वह अपनी सफलता का श्रेय मां बसंती गुप्ता को देता हैं। पीसीएस में उसके चयन से मां के साथ-साथ कस्बे के लोग भी फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

अर्पित गुप्ता के पिता का निधन वर्ष 1988 में हो गया था। उस समय अर्पित की उम्र महज चार साल थी। मां ने कड़ी मेहनत से अर्पित को पढ़ाया-लिखाया और अच्छे संस्कार दिए। पांच बहनों के बीच अकेले भाई अर्पित ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वाईडी इंटर कॉलेज ओयल से पास की। वाईडी कॉलेज लखीमपुर से बीकॉम प्रथम श्रेणी में पास की। इसके बाद वह इलाहाबाद चले गए और दस साल तक कड़ी मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और पीसीएस की परीक्षा दी। पहली ही बार में उन्होंने यह परीक्षा पास कर ली।
अर्पित का कहना है कि बचपन से उसने केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया और लक्ष्य पर नजर रखी। आईएएस बनना उसकी तमन्ना है। उसका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी बनकर वह गरीबों और शोषितों की मदद करना चाहता है। भ्रष्टाचार से लड़ना और गरीबों को न्याय दिलाना ही उसका लक्ष्य होगा।
विज्ञापन

इसी तरह सिद्धार्थ नगर कॉलोनी के आशीष वर्मा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर शहरी विकास मंत्रालय के केंद्र्रीय लोकनिर्माण विभाग में सहायक निदेशक उद्यान के पद पर आगरा में तैनात हुए हैं। आशीष ने कृषि विश्वविद्यालय कानपुर से बीएससी (कृषि) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमएससी (कृषि) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आशीष ने अपने चयन का श्रेय अपने माता पिता और पूरे परिवार को दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें