फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी को अश्लील मेसेज भेजकर परेशान कर रहे शोहदे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र निवासी दो युवकों पर दिल्ली में काम कर रही एक किशोरी को परेशान करने का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि वह अपनी 17 वर्षीय बेटी, पत्नी व अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली में जूता-चप्पल की फैक्टरी में काम करता है। उसके गांव का कुलदीप उसका साथी रोहित पुत्री के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके परेशान कर रहा है। युवक अश्लील वीडियो और मेसेज भेजते हैं।
परेशान पिता बेटी को लेकर थाना फूलबेहड़ पहुंचा और तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें