फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरी ट्रॉली की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
महंगापुर के पढुआ निवासी मृतक गुरजीत सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
महंगापुर। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर पढुवा के पास एक ट्रॉली के पलट जाने से ग्रामीण की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पढुवा गांव के कुंडली फार्म निवासी जागीर सिंह का 36 वर्षीय पुत्र गुरजीत सिंह बुधवार देर शाम गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव से निकला था। बताया जाता है कि गांव के करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर वह कुछ देखने उतरा।
विज्ञापन

अचानक ट्रॉली पलट गई और चपेट में आ गया। जानकारी होने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके नीचे से गुरजीत को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया है कि गुरजीत सिंह के दो बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें