पलिया के बोझवा स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़। संवाद
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र की मटैहिया ग्राम पंचायत के बोझवा गांव स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ (हरखोवाल) के उद्घाटन अवसर पर महान गुरमत समागम 16 नवंबर को होगा, जिसकी शुरुआत 15 नवंबर को नगर कीर्तन के साथ की जाएगी।
हरखोवाल संप्रदाय के वर्तमान प्रमुख संत बाबा भगवान सिंहजी की ओर से समागम किया जा रहा है। नगर कीर्तन 15 नवंबर को सुबह आठ बजे से निकलेगा, जो गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ भीरा से होकर खैरा फार्म, गुरुद्वारा सिंह सभा खैरा फार्म, भीरा चौराहा, भीरा मार्केट, भीरा नहर होता हुआ वापस भीरा, मैलानी चौराहा, गुरुद्वारा नानकशाही भीरा खीरी से वापस गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ आकर समाप्त होगा।
कीर्तन दरबार का रात सात बजे से 10 बजे तक आयोजन किया जाएगा। समागम में हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई नवनीत सिंह, प्रसिद्ध रागी जत्था पटियाला वाले भाई इंद्रजीत सिंह जी, पिप्ली साहिब वाले संत बाबा वजीर सिंह, प्रसिद्ध पंजाबी कवि सरदार रक्षपाल सिंह आदि शिरकत करेंगे।