लखीमपुर खीरी। करवाचौथ नजदीक आते ही शहर में मेहंदी और मेकअप की तैयारियां तेज हो गई हैं। महिलाएं मेहंदी कलाकारों और ब्यूटी पार्लरों में पहले से बुकिंग करा रही हैं। इस बार अरेबिक, मारवाड़ी और राजस्थानी डिजाइन के साथ दूल्हा-दुल्हन के चित्रों वाली मेहंदी की मांग है।
शहर की मेन रोड पर मेहंदी लगाने वालों की दुकानें सजने लगी हैं। कलाकार अरुण, दीपक और अमरपाल ने बताया कि महिलाएं पसंद और बजट के अनुसार डिजाइन चुन रही हैं। मेहंदी लगाने का खर्च 100 से दो हजार रुपये तक है। दोनों हाथों में आगे-पीछे मेहंदी लगाने के 500 रुपये और दोनों हाथ ऊपर तक लगाने के करीब 1000 रुपये लिए जा रहे हैं।
ब्यूटी पार्लर संचालक नीतू गुप्ता, पीहू और शिवम के अनुसार, करवाचौथ के लिए मेकअप, फेशियल और अन्य सौंदर्य सेवाओं की बुकिंग शुरू हो गई है। मेकअप पैकेज 99 रुपये से शुरू हैं, जबकि कई जगह 799 रुपये में पूरा मेकअप पैकेज उपलब्ध है। फ्रूट फेशियल, स्किन ग्लो, हाइड्रा और कोरियन फेशियल को लेकर भी महिलाओं में आकर्षण है। पर्व के दिन भीड़ से बचने के लिए महिलाएं पहले से समय तय करा रही हैं।
-
मेहंदी के ये हैं दाम
- एक हाथ : 100 रुपये से
- दोनों हाथ आगे-पीछे : 500 रुपये
- दोनों हाथ ऊपर तक : 1000 रुपये
पार्लर के ये हैं रेट
- हाइलाइट : 99 रुपये
- ब्लीच : 99 रुपये
- क्लीनअप: 199 रुपये
- फ्रूट फेशियल : 299 रुपये
- स्किन ग्लो फेशियल : 599 रुपये
- कोरियन फेशियल : 1299 रुपये
मेंहदी की अलग अलग डिजाइन। संवाद- फोटो : Samvad