फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेली नदी की धार मोड़ने में की गई खानापूर्ति

Mon, 12 Jan 2015 06:19 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल को बाढ़ से बचाने के लिए सुहेली बैराज के दक्षिण नदी की धार मोड़ने का कार्य एक करोड़ की लागत से किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब तक 30 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन हालत जस की तस हैं। सिंचाई खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले वन राज्यमंत्री सईद महफूज किदवई दुधवा भ्रमण पर आए थे। सुहेली बैराज से दक्षिण तरफ बह रही नदी का रुख जंगल की तरफ होने के कारण वनमंत्री ने नदी की धारा को मोड़ने के लिए करीब 70 लाख और सिंचाई विभाग ने करीब 30 लाख रुपये मंजूरी दी थी। इसमें जंगल की सफाई, जीओ बैग आदि लगाकर नदी की धारा को मोड़ने का काम होना था।  
ग्राम बौधियाकलां निवासी जगदीश, मनोहर और तुलसी राम आदि का आरोप है कि चार दिनों तक जेसीबी मशीन से नदी की खुदाई की गई उसके बाद कार्य बंद कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस धनराशि से सुहेली नदी में जमा 15 मीटर दूरी तक जमा सिल्ट साफ करने के बाद कार्य बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिषाशी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम आरपी यादव ने बताया कि कार्य चल रहा था। सही ढंग से कार्य न होने की सूचना मिली थी। बाहर होने के कारण मौके पर पहुंच नहीं पाया। मामले की जांचकर गलत हुए कार्य को दुबारा कराया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें