फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की आहट से गांवों में अलर्ट वन विभाग ने तेज की निगरानी

Sat, 13 Jun 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ/धौरहरा। जिले के दो क्षेत्रों में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। बिजुआ क्षेत्र के गांव पिपरिया धनी में शुक्रवार देर रात तेंदुआ एक घर में घुस गया, जबकि धौरहरा क्षेत्र के गांव जोधापुरवा में शनिवार को गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ मादा तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली।
विज्ञापन

पिपरिया धनी गांव में शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेंदुआ जसकरन लाल यादव के घर में घुस गया और पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में घूम रहा है तथा कई आवारा कुत्तों को शिकार बना चुका है। पहले भी उसके गांव के एक मकान में घुसने की घटना सामने आ चुकी है। वन रक्षक नरेश कुमार ने बताया कि एक दिन पहले भी तेंदुआ गांव के पास देखा गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने जंगल की ओर खदेड़ दिया था।
उधर, धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के गांव जोधापुरवा में विनोद मौर्य के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने मादा तेंदुआ को दो शावकों के साथ देखा। सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने पर मादा तेंदुआ शावकों के साथ गन्ने के घने खेत में छिप गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को खेतों के पास न जाने की हिदायत दी। वन कर्मियों ने बताया कि शावकों के साथ होने के कारण मादा तेंदुआ अधिक आक्रामक हो सकती है, इसलिए लोग अकेले खेतों में जाने से बचें और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वन दरोगा किशन टीम के साथ मौके पर गए थे, लेकिन तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली। वायरल वीडियो में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। पड़ोसी गांव शाहपुर में पिंजरा और कैमरे लगाए गए हैं तथा टीम लगातार निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें